Magh Mela 2026 : 270 बसें, 50 शटल बसें दौड़ेंगी कानपुर टू प्रयाग, माघ मेला पहुंचाने के लिए 24 घंटे ड्राइवर रहेंगे तैयार

जनवरी 2026 में प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले के लिए रोडवेज ने बड़ी तैयारी की है। कुल 270 रोडवेज और 50 शटल बसें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा मौनी अमावस्या (18 जनवरी) और बसंत पंचमी (23 जनवरी) को भी अतिरिक्त बसों के फेरे लगेंगे।

कानपुर : महाकुंभ-2025 के सफल आयोजन के बाद योगी सरकार माघ मेले की तैयारी में जुट गई है। श्रद्धालुओं को मेला तक लाने-ले जाने के लिए कानपुर परिक्षेत्र से इस बार 270 माघ मेला स्पेशल बसें चलाई जाएंगी, जो 24 घंटे सेवा में रहेंगी। समय पर बसें मिलें, इसको लेकर भी योगी सरकार ध्यान दे रही है। इस बार 6 स्नान पर्वों पर इन बसों के जरिए श्रद्धालु सुगम आवागमन कर सकेंगे। कानपुर रोडवेज ने यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Kanpur Prayagraj Magh Mela Bus

माघ मेले में कानपुर से प्रयागराज के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें (फोटो-Istock)

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, कानपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र से माघ मेले के लिए 270 बसों का संचालन यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसों का मुख्य केंद्र झकरकटी बस अड्डा होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए संचालन को अलग-अलग डिपो में बांटा गया है। इसके तहत, माती डिपो (कानपुर देहात),फतेहपुर, और, उन्नाव डिपो की बसों को भी प्रयागराज रूट पर लगाया गया है।

End of Feed