MP SIR : एमपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, जानिए अब राज्य में कितने हैं कुल मतदाता; 4 जनवरी को आएगी फाइनल सूची

मध्यप्रदेश की मसौदा मतदाता सूची में 8.19 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े हैं, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5.48 करोड़ हो गई है। निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 11 दिसंबर तक का समय दिया है। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी।

मध्यप्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत बृहस्पतिवार को जारी मसौदा मतदाता सूची में 8.19 लाख से अधिक मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर करीब 5.48 करोड़ हो गई है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में प्रकाशित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की अंतिम मतदाता सूची की तुलना में नई मसौदा सूची में 4,38,361 महिला, 3,80,169 पुरुष और 33 ट्रांसजेंडर मतदाता बढ़े हैं।

MP SIR 2026

(सांकेतिक फोटो-Istock)

क्या है वोटरों की स्थिति

नए नाम जुड़ने के बाद मध्यप्रदेश में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5,47,99,628 हो गई है। इनमें 2,82,85,144 पुरुष, 2,65,13,547 महिलाएं और 937 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। फरवरी में प्रकाशित एसआईआर की अंतिम सूची में राज्य में कुल 5,39,81,065 मतदाता थे। इनमें 2,79,04,975 पुरुष, 2,60,75,186 महिलाएं और 904 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि आयु वर्ग के लिहाज से 30 से 39 वर्ष के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 1,40,50,865 है। इसके बाद 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग में 1,29,48,107 मतदाता हैं।

End of Feed