नकली पनीर पर नकेल : MP में 'एनालॉग पनीर' बैन, FSSAI के नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी

एमपी में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। आगामी त्योहारों ध्यान में रखते हुए 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान के तहत मिलावटी मावा और अन्य खाद्य पदार्थों की लगातार निगरानी की जा रही है।

मध्य प्रदेश में नकली और सिंथेटिक पनीर (एनालॉग पनीर) के खिलाफ राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि राज्य में एनालॉग पनीर को हतोत्साहित किया जाएगा और इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को प्राकृतिक रूप से उत्पादित शुद्ध दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता के लिए पहचान दिलाना है।

MP Analogue paneer ban

MP में 'एनालॉग पनीर' बैन (फोटो-Istock)

पड़ोसी राज्यों के प्रतिबंध का असर

राज्य के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे पड़ोसी राज्यों द्वारा एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के बाद, मध्य प्रदेश में इसके डंपिंग (खपत या खपाए जाने) की आशंका काफी बढ़ गई थी। FSSAI के दिशा-निर्देशों के बावजूद कई जगह इनका सही पालन नहीं होता है, जिससे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल कर नकली पनीर तैयार किया जाता है।

End of Feed