मध्य प्रदेश में SIR को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, मतदाता सूची से हट सकते हैं 25 लाख नाम

MP News: मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची में बड़े बदलाव की तैयारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस प्रक्रिया के बाद करीब 25 लाख नाम हटाए जा सकते हैं। प्रदेशभर से 5.76 करोड़ गणना फॉर्म जमा हुए, जिनमें लगभग 9 लाख मतदाताओं ने आवश्यक जानकारी नहीं दी। जांच में 8.5 लाख मृत मतदाताओं और 2.5 लाख डुप्लीकेट नामों की पहचान हुई है। आयोग इन्हें सूची से हटाने की प्रक्रिया में शामिल कर रहा है। 23 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी होगी, जिसके आधार पर दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।

MP News: मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद राज्य की मतदाता सूची से करीब 25 लाख नाम हटाए जा सकते हैं। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, SIR के दौरान प्राप्त आंकड़ों में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता सामने आए हैं, जिनकी जानकारी अधूरी है या जिनके नाम सूची में संदिग्ध पाए गए हैं।

mp sir news

अबतक 5.76 करोड़ फॉर्म हुए जमा (सांकेतिक तस्वीर | PTI)

5.76 करोड़ से ज्यादा फॉर्म जमा

SIR अभियान के तहत प्रदेशभर से 5.76 करोड़ से अधिक गणना फॉर्म जमा किए गए हैं। इन फॉर्मों की जांच के दौरान यह सामने आया है कि करीब 9 लाख मतदाताओं ने वर्ष 2003 से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। ऐसे मामलों में मतदाता की पात्रता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

End of Feed