धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल, यादव महासभा के प्रदर्शन के बाद बागेश्वर धाम में पुलिस तैनात, जानें पूरा माजरा

Dhirendra Shastri Remark: ​​मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण के बारे में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद के बीच धाम के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया।

Dhirendra Shastri Remark: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण के बारे में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद के बीच शनिवार को धाम के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया। शास्त्री के समर्थकों का शुक्रवार को अखिल भारतीय यादव महासभा के सदस्यों के साथ आमना-सामना हो गया था। यादव महासभा के सदस्य शास्त्री की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान शास्त्री के समर्थकों ने एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था।

Bageshwar Dham

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फाइल फोटो)

बागेश्वर धाम के आसपास पुलिस का पहरा

बागेश्वर धाम जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर स्थित है। पुलिस अधीक्षक (SP) रजत सकलेचा ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''बागेश्वर धाम के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसे लेकर कोई अन्य अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। शनिवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में हनुमान भक्त धाम पहुंचते हैं, इसलिए इन दिनों सामान्य तौर पर पुलिस बल की तैनाती की जाती है।'' उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ही तनाव कम हो गया था।

End of Feed