विधायक ने मंच पर खड़े होकर जनता से पूछा 'इस्तीफा दे दूं?' जनता से आया जवाब दे दो.. दे दो, देखें Video

रतलाम में एक सभा के दौरान भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने जनता से पूछा कि क्या वे कहें तो इस्तीफा दे दें। इस पर भीड़ ने तुरंत ‘दे दो-दे दो’ कहा। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विधायक मंच से जनता से इस्तीफा देने को लेकर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। उनके सवाल पर सभा में मौजूद लोगों ने ऐसा जवाब दिया, जिसने मंच पर ही उन्हें असहज कर दिया।

विधायक ने जनता से पूछा- इस्तीफा दे दूं?

मामला रतलाम के रानी सिंग गांव में आयोजित एक सभा का बताया जा रहा है। यहां सैलाना विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने जनता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जनता से कहा, "अगर आप कहो तो मैं इस्तीफा दे दूं।" विधायक के इतना कहते ही नीचे बैठी जनता ने तुरंत और एक सुर में तेज आवाज में जवाब दिया, "दे दो-दे दो।"

End of Feed