एमपी में किसानों के हित में बड़ा फैसला; 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा, सीएम यादव के प्रयासों का दिखा असर

मध्य प्रदेश में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रयासों और केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आग्रह पर केंद्र सरकार ने गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ा दिया है। पहले जहां समर्थन मूल्य पर 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने की सीमा तय थी, अब इसे बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। इस कदम को किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

CM Mohan Yadav (File Photo: ANI)

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो: एएनआई)

इस फैसले पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि इस साल प्रदेश में गेहूं का उत्पादन बेहतर हुआ है, जिसके चलते कोटा बढ़ाने की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि केंद्र ने तेजी से निर्णय लेते हुए इस मांग को स्वीकार कर लिया। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गेहूं खरीदी की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी, जिसमें पहले छोटे किसानों, फिर मध्यम और अंत में बड़े किसानों से खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और उनके परिश्रम का सम्मान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

End of Feed