Ludhiana News: घर में घुसे हमलावरों ने स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से की हत्या, इलाके में फैली दहशत

लुधियाना के जंडियाली गांव में घर में घुसकर स्कूल प्रिंसिपल इकबाल सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस दौरान बेटे को बंधक बनाया गया। पुलिस सीसीटीवी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।

Ludhiana School Principal Murder: पंजाब के लुधियाना जिले के जंडियाली गांव में एक स्कूल प्रिंसिपल और वकील की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर से ही "ढालीवाल स्कूल" का संचालन करते थे। स्कूल में आठवीं कक्षा तक के बच्चों को शिक्षा दी जाती थी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने हत्या की जांच तेज कर दी है।

Ludhiana School Principal Murder

लुधियाना में स्कूल प्रिंसिपल की हत्या से सनसनी

दो अज्ञात हमलावर घर में घुस आए

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात दो अज्ञात हमलावर घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले इकबाल सिंह और उनके बेटे युवी को बंधक बना लिया। इसके बाद धारदार हथियार से इकबाल सिंह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। बेटे युवी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

End of Feed