Ludhiana News: पिज्जा आउटलेट में 3 सेकंड में 3 गोलियां चलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना के पॉश इलाके में एक पिज्जा आउटलेट पर तीन सेकंड में तीन गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ludhiana News: पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना में एक पिज्जा आउटलेट पर फायरिंग का मामला सामने आया है। शहर के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में कल यानी मंगलवार 18 अगस्त को देर राद हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। यह पूरी वारदात पिज्जा आउटलेट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

हमलावाल दुकाने के अंदर दाखिल हुए और महज तीन सेकंड के भीतर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में गोली चलाते हुए बदमाश देखे जा सकते हैं। अब पुलिस CCTV Footage के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उन्हें तलाशने में जुट गई है।

End of Feed