Lucknow Weather: अचानक ठंड के लिए रहें तैयार, अकवान तूफान के कारण दो दिन में 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा

Lucknow Weather: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान के असर से लखनऊ में शनिवार-रविवार को बारिश की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है।

Lucknow Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आने वाले दिनों में ठंड का असर तेजी से बढ़ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान का प्रभाव अब उत्तर भारत के मौसम पर भी दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार 21 और रविवार 22 नवंबर को लखनऊ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में लखनऊ के लोगों को अगले दो दिनों में ठंड के लिए तैयार रहना होगा।

Lucknow Weather

अकवान से बढ़ेगी लखनऊ में ठंड

फिलहाल लखनऊ में सुबह हल्की धुंध के बाद मौसम साफ हो गया और दिन में तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी गुरुवार 19 नवंबर को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

End of Feed