लखीमपुर खीरी में तेंदुए ने किया युवक पर हमला, जान बचाने के लिए शख्स ने किया डटकर मुकाबला

लखीमपुर खीरी जिले में तेंदुए ने एक युवक पर अचानक अटैक कर दिया। तेंदुए से डरने के बजाए युवक ने अपनी जान बचाने के लिए उसका डटकर मुकाबला किया और उसकी गर्दन दबोची। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए और युवक दोनों बचाया।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बबुरी गांव के पास ईंट-भट्ठे में छुपे तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया और इस दौरान युवक ने अदम्य साहस दिखाते हुए तेंदुए से मुकाबला किया तथा उसकी गर्दन दबोच ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी मिहीलाल नामक युवक तेंदुए से मुकाबला करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में युवक पूरी हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए की गर्दन को कसकर पकड़े नजर आ रहा है और ग्रामीण उसे बचाने के लिए तेंदुए को लगातार ईंट मार रहे हैं।

UP News

लखीमपुर खीरी में तेंदुए ने किया युवक पर हमला

ग्रामीणों द्वारा युवक को बचाने के लिए फेंकी गयी ईंटों की चपेट में आने से तेंदुआ भी जख्मी हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बबुरी गांव में मंगलवार दोपहर मिहीलाल (35) चाभी लेने के लिए ईंट-भट्ठे पर पहुंचा था तभी वहां छुपे करीब चार साल के तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर पास के केले के बाग में ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, मिहीलाल ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़ी और उसे जमीन पर गिरा दिया। तेंदुए ने अपने पंजों से मिहीलाल के चंगुल से छूटने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ।

End of Feed