Deoria Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। मृतक के परिवार की तरफ से घटना को लेकर पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। तहरीर मिलने के बाद भी उचित धाराओं के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और विधिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन स्थिति को समझते हुए इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
देवरिया में युवक की चाकू मारकर हत्या
युवक की चाकू घोंपकर हत्या
पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है जब हौली बलिया गांव का निवासी विशाल सिंह किसी काम से गांव से बाहर गया था। उन्होंने बताया कि देवरिया-करहकोल मार्ग के पास अज्ञात व्यक्ति ने सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि घायल अवस्था में विशाल को देख स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि उसकी स्थिति में कोई सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एहतियात के तौर पर इलाके में कई थानों की पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि विशाल सिंह करणी सेना का सदस्य था और कुछ दिनों पूर्व देवरिया के कोतवाली पुलिस थाने के रामनाथ देवरिया निवासी नेहाल सिंह हत्याकांड में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए धरना प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
(इनपुट - भाषा)
