उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक का शव नहर में तैरता हुआ मिला है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्तों के साथ इंदिरा नहर में नहाने गया था।
दो दिन बाद इंदिरा नहर में मिला युवक का शव
मृतक के पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
लखनऊ के गोसाईगंज में इंदिरा नहर में सोमवार को 27 वर्षीय शिवम शर्मा का शव मिला। शिवम, जो अमीनाबाद में एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन था, दो दिन पहले अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। उसके पिता, मनोज शर्मा, ने आरोप लगाया है कि उसके दो दोस्तों उसे जबरदस्ती घर से नहर में नहाने ले गए थे। उन्होंने ही उनके बेटे को नहर में डुबोकर मार दिया।
मनोज ने बताया कि शनिवार शाम को शिवम के दो दोस्त उसे घुमाने के लिए लेने आए थे, लेकिन उन्होंने शिवम को साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद, जब मनोज किसी काम से बाहर गए, तो उसके दोस्त शिवम को अपने साथ ले गए। जब शिवम देर रात तक घर नहीं लौटा, तो मनोज ने उसके दोस्तों से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि वे शिवम को इंदिरा डैम पर नहाने ले गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण शिवम डूब गया।
शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शिवम की तलाश की जा रही थी और अब जाकर उसका शव नहर में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन परिवार ने अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं की है। मनोज ने पुलिस से जांच की मांग की है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
