लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों में मुहर लगी है। कुल 21 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने 19 प्रस्ताव पारित किए हैं। हालांकि, नगर विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग का एक-एक प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया। कैबिनेट ने धार्मिक स्थलों के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और शाहजहांपुर को नए विश्व विद्यालय की सौगात दी है। इसके बाद सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
योगी कैबिनेट ने धार्मिक-पौराणिक स्थलों के संरक्षण के आवंटित किए 50 करोड़
65 साल में रिटायर होंगे प्रान्तीय चिकित्सा सेवा अधिकारी
कैबिनेट ने प्रान्तीय चिकित्सा सेवा अधिकारी की रिटायरमेंटआयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है। हालांकि, प्रशासनिक पदों पर बैठे चिकित्सकों के लिए यह सुविधा नहीं है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी 62 साल में सेवानिवृत्त हो जाएंगे, जबकि अन्य चिकित्सक भी 62 वर्ष की आयु में सेवा मुक्त हो जाएंगे।
500 करोड का प्रस्ताव मंजूर
योगी कैबिनेट ने 500 करोड़ का प्रस्ताव और दिशा निर्देश मंजूर किए हैं। सीएम ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम (सीएम ग्रिडस) योजना का नाम रखा है। ये 15 से 25 फीसदी तक राजस्व व्रद्धि करने वाले नगर निकाय को सरकार अतिरिक्त मदद मुहैया कराएगी। और 50 प्रतिशत से अधिक व्रद्धि करने वाले नगर निकाय को दोगुना मदद कर विकास को नई रफ्तार देने की घोषणा हुई है।
सरकार ने अपने प्रस्ताव में धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक, पौराणिक स्थलों के संरक्षण के लिए 50 करोड़ रुपये का नया प्रावधान किया है। इसका नाम वंदन योजना रखा गया है। इसी के तहत लिंक रोड, विश्राम स्थल बनाए जाएंगे। कैबिनेट में चर्चा के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 16 जिलो के 18 बस स्टैंड को पीपीपी मॉडल पर बस पोर्ट बनाया जाएगा। शाहजहांपुर के लिए खुशखबरी है यहां सरकार बरुण अर्जुन विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव मंजूर किया है। वहीं, ललितपुर में फार्मापार्क के लिए निशुल्क जमीन आवंटित की जाएगी। जैसा की पूर्व में निवेश समिट में एक लाख करोड़ रुपये के एमओयू फार्मा पार्क के लिए हुए थे।
