यूपी में छेड़छाड़ और लूट पर लगेगा ब्रेक, ई-रिक्शा से कैब तक सभी वाहनों पर दिखेगा ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर!

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक राज्य महिला आयोग ने सभी ई-रिक्शा, ऑटो, टैक्सी, ओला-उबर कैब और रैपिडो जैसे वाहनों के चालकों को अपनी पहचान दिखाने की मांग की है। उन्होंने इन वाहन चालकों को बड़े अक्षरों में अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जानकारी अपने वाहन पर लिखना अनिवार्य करने को कहा है।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक अहम कदम उठाया गया है। राज्य महिला आयोग ने सार्वजनिक परिवहन वाहनों के चालकों की पहचान स्पष्ट रूप से दिखाने की मांग की है। इस कदम का उद्देश्य महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें भरोसेमंद यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। इससे अपराध के बाद दोषियों की पहचान करने में भी आसानी होगी।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि सभी ई-रिक्शा, ऑटो, टैक्सी, ओला-उबर और रैपिडो जैसे वाहनों के चालकों के लिए अपने नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर को वाहन पर बड़े अक्षरों में लिखना अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का अनुभव देने के लिए यह व्यवस्था जरूरी है।

End of Feed