लखनऊ

यूपी में 'नौतपा' में नहीं तप रहे दिन, आंधी-बारिश ने की लू की छुट्टी; इस बार मानसून भी पहले लेगा एंट्री

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज भी तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आज कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-May-2025: उत्तर प्रदेश में नौतपा के दौर में गर्मी के तेवर नरम हैं। उत्तर भारत में भीषण गर्मी की पहचान माना जाने वाला नौतपा 25 मई से शुरू होता है। लेकिन इस बार यूपी में नौतपा के समय गर्मी और लू की बजाय झमाझम बारिश हो रही है। प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन फर्रुखाबाद, श्रावस्ती, बहराइच, बरेली समेत कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। जिससे बाजारों और सड़कों पर पानी भर गया और कुछ जगहों पर लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। सोमवार को मौसम विभाग ने 27 जिलों में अलर्ट जारी किया था। वहीं नौतपा के पहले दिन 20 जिलों में बारिश दर्ज की गई। पिछले 15 सालों में ऐसा पहली बार है, जब नौतपा में यूपी के किसी भी जिले में हीटवेव नहीं चली है।

यूपी में जारी बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग ने आज भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रहने के आसार हैं। यूपी में 1 जून तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी में बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाला मानसून भी समय से पहले आ सकता है। सामान्य तौर पर 18 जून को आने वाला मानसून इस बार प्रदेश में 4 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

इन जिलों में वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट

बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, महोबा और ललितपुर।

मेरठ में हुई सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मेरठ, अलीगढ़, इटावा, आगरा, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में बारिश हुई। जिसमें सबसे अधिक बारिश मेरठ में 53 मिमी दर्ज हुई। एक तरफ जहां इन जिलों में झमाझम बारिश हुई, वहीं दूसरी ओर झांसी और लखनऊ समेत कई शहरों में गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बीते दिन सबस गर्म शहर झांसी रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद दूसरा सबसे गर्म शहर मुरादाबाद 40.5 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा। आगरा में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article