गाजियाबाद

मेरठ में होटलकर्मी की घिनौनी हरकत, थूक लगाकर बनाता था रोटी; पुलिस ने भेजा हवालात

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं, जिसमें तंदूर पर काम करने वाला व्यक्ति थूक लगाकर रोटियां बना रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया और आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में होटल के अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Image

Meta AI

Meerut News: मेरठ के एक होटल से थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। जिसपर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें होटल का कर्मचारी थूक लगाकर तंदूर पर रोटियां बना रहा है। इस वीडियो को होटल में खाना खाने के ले आए एक शख्स ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया और होटल से आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

यह घटना मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में गंगनहर पुल के पास स्थित एक होटल की है। आरोपी की पहचान कुरानी के रहने वाले शोएब के तौर पर हुई है। पुलिस ने सोमवार को होटल में दबिश दी। जिसके बाद आरोपी को जानी नहर पुलिस के पास से गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उससे पूछताछ भी की गई है। पुलिस ने होटल पर अन्य कर्मचारियों से भी घंटों तक पूछताछ की।

अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि जानी थानाक्षेत्र में एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में होटल का एक कर्मचारी थूककर रोटियां बनाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article