Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के देवकली गांव में एक अलबेली प्रेम कहानी सामने आई है, जहां एक विधवा महिला, जो अपनी बेटी के लिए अच्छे लड़के की तलाश में थी, खुद ही अपने होने वाले दामाद के प्यार में पड़ गई और उससे शादी कर बैठी। इस अनोखी शादी में बेटी ने भी अपनी मां का पूरी साथ दिया और मां को उसके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
महिला ने अपने होने वाले दामाद से की शादी
महिला के पति का तीन साल पहले निधन हो चुका था, और वह अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही थी। जब बेटी विवाह योग्य हुई, तो मां ने उसके लिए वर खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई उपयुक्त रिश्ता नहीं मिला। इसी दौरान शाहजहांपुर के एक गांव में एक युवक उन्हें अपनी बेटी के लिए सही लगा। रिश्ते की बातचीत के बाद दोनों में फोन पर संपर्क बढ़ा, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया। अंत में महिला ने खुद ही युवक से विवाह करने का फैसला लिया।
प्रेम प्रसंग बना चर्चा का विषय
इस शादी की खबर गांव में फैलते ही हलचल मच गई, और यह प्रेम प्रसंग चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीण इस अनोखी घटना से चकित रह गए, लेकिन बेटी ने अपनी मां के फैसले का समर्थन किया और उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
