लखनऊ में सनसनीखेज मामला; शादी का झांसा देकर किया महिला से दुष्कर्म, बाद में बनाया बेटी को शिकार

लखनऊ के मड़ियांव थाने में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ अनुचित व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले की जांच करना शुरु कर दिया है।

लखनऊ के मड़ियांव थाने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार और शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने न केवल उसके साथ बलात्कार किया, बल्कि उसकी 11 साल की बेटी को भी अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। महिला ने बताया कि आरोपी अनूप सिंह मऊ के पलीगढ़ नरसिंहपुर का निवासी है, जो उनके मकान में किराए पर रह रहा था।

Rape Case in Lucknow

लखनऊ में रेप का मामला

आरोपी ने महिला से दोस्ती की और मई 2021 में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। महिला के मना करने पर आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। महिला ने बताया कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे मार-पीटा जिससे गर्भपात (Miscarriage) हुआ। पूीड़िता के पति को जब मामले की जानकारी हुई तो घर में विवाद हुआ, जिसके बाद उन्हें अनूप के परिवार के साथ समझौता करना पड़ा। बाद में महिला ने दूसरे मकान में रहना शुरू किया। ऐसे में यहां आरोपी ने उसकी 11 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोपी ने 11 अप्रैल को फिर से अपनी दरिंदगी को अंजाम दिया।

End of Feed