उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से धोखाधड़ी का एक अनोखा ही मामला सामने आया है। यहां के चिनहट क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर धोखे से निकाह करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने उसके साथ धोखे से निकाह कर लिया।
लखनऊ में महिला से निकाहनामे पर कराए हस्ताक्षर (फोटो - AI Image)
महिला का आरोप है कि कासगंज के गंजडुंडवारा के रहने वाले आरोप मुसैफ ने उसे जमीन की रजिस्ट्री के बहाने निकाहनामा पर साइन करने के लिए मजबूर किया। आरोपी ने महिला की दो बहनों को आर्थिक मदद का लालच दिया तो वह भी उसकी साजिश में शामिल हो गईं।
ये भी पढ़ें - 24 घंटे में 6 हत्याकांडों से दहले बिहार के 5 जिले, कहीं चली गोलियां तो कहीं चाकू से गोंदा
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार महिला ने बताया कि मुसैफ ने 30 नवंबर 2023 को उनके साथ निकाह किया और उसकी बहनों को भी ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मुसैफ ने उन पर दबाव डाला कि वे अपने पति को छोड़कर उसके साथ निकाह कर लें। डर के मारे, दोनों बहनें उसकी साजिश में शामिल हो गईं।
मुसैफ ने 22 मई को एक फर्जी कोर्ट में ले जाकर महिला से फर्जी निकाहनामा पर साइन कराए और फिर तीनों को कैसरबाग मस्जिद ले जाकर काजी से निकाहनामा पर हस्ताक्षर करवा लिए। कैसरबाग पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
