Pilibhit News: एक समोसे पर भयंकर बवाल, पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर पति को पंचायत में ही पीट डाला

पीलीभीत में पत्नी ने मामूली विवाद के चलते पंचायत में अपने मायके वालों से पति की पिटाई करवा दी। पत्नी ने अपने पति से समोसा लाने को कहा था, लेकिन उसकी मां न पूरी होने पर गुस्साई पत्नी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां समोसा की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी ने मायके वालों से भरी पंचायत में पति की पिटाई करवा दी। यह घटना 31 अगस्त को थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में हुई। बुधवार को पुरनपुर कोतवाली पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Samosa-AI Image

समोसे पर पत्नी ने करा दी पति की पिटाई (AI Image)

पीड़ित की मां ने दर्ज कराई शिकायत

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, युवक की पत्नी और उसके रिश्तेदारों ने एक मामूली विवाद (समोसा नहीं लाने पर) को लेकर बुलाई गई ग्राम पंचायत के दौरान उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित युवक की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं व दो पुरुषों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार, आनंदपुर निवासी शिवम पर उसकी पत्नी संगीता, उसके माता-पिता और मामा ने पूर्व ग्राम प्रधान अवधेश शर्मा की मौजूदगी में हुई पंचायत के दौरान हमला किया।

End of Feed