यूपी के बजट सत्र में काली शेरवानी पहनकर विधानसभा क्यों पहुंचे अखिलेश यादव?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 22, 2023, 09:27 PM IST

यूपी के बजट सत्र में अखिलेश और समाजवादी पार्टी के विधायकों ने काली शेरवानी पहनकर विरोध की एक नई लकीर खींचने की कोशिश की। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में इस बात पर चर्चा गर्म हो गई है कि क्या यूपी में अगला लोकसभा चुनाव भगवा Vs ऑल होगा?

यूपी में योगी सरकार ने आज विधानसभा में अपना दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। योगी सरकार के ये बजट 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए का है। जो यूपी के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा बजट है। योगी सरकार के बजट और इसके चुनावी कनेक्शन पर हम आगे बात करेंगे । लेकिन उससे पहले आपको दो तस्वीरें देखिए। बजट के दौरान सीएम योगी अपने चिर-परिचत अंदाज यानी अपना भगवा चोला पहनकर पहुंचे तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी योगी के विरोध में काली शेरवानी में नजर आई। अखिलेश और समाजवादी पार्टी के विधायक काली शेरवानी पहनकर विधानसभा पहुंचे। एसपी नेताओं ने अखिलेश के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए इस बजट का विरोध जताया।

विधानसभा में इस बजट को पेश करने के बाद योगी ने इस बजट को लेकर एक बड़ी बात कही। योगी ने कहा कि ये बजट अगले 4 साल में यूपी 1 ट्रिलियन की इकॉनोमी बना देगा। तो वहीं अखिलेश ने इस बजट को लेकर ना सिर्फ यूपी के योगी सरकार बल्कि केंद्र की बीजेपी सरकार को अपने निशाने पर ले लिया। चलिए आपको सुनाते हैं कैसे बजट पर यूपी की सियासत में नई लकीर खिंची जा रही है।

End of Feed