रायबरेली में BLO लेखपाल से अभद्रता के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, पिता भी पुलिस की गिरफ्त में

UP News: यूपी के रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में SIR अभियान के तहत फॉर्म भरवाने के लिए गई महिला बीएलओ अधिकारी और लेखपाल के साथ ग्राम प्रधान और उसके पिता द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में मतदाता सूची के SIR अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरवाते समय महिला बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) और लेखपाल के साथ एक ग्राम प्रधान और उसके पिता ने कथित तौर पर अभद्रता की तथा उनके कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

UP Police

रायबरेली में BLO लेखपाल से अभद्रता के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार (Photo-Canva)

BLO अधिकारी और लेखपाल के साथ अभद्रता

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के पूरे अहिरन मोहद्दीनगर मजरे पाल्हीपुर गांव में महिला बीएलओ से अभद्रता की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी प्रधान और उसके पिता के विरुद्ध मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपनी शिकायत में बीएलओ आरती यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह पूरे अहिरन मोहद्दीनगर मजरे पाल्हीपुर में मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवा रही थी, तभी ग्राम प्रधान दीपक यादव अपने पिता कृष्णा यादव के साथ वहां पहुंचे और प्रपत्र फाड़ दिए। उन्होंने बीएलओ व लेखपाल अविनाश से अभद्रता की। किसी तरह से दोनों कर्मचारी गांव से निकल सके।

End of Feed