UP Ka Mausam Aaj: क्या फिर लौटेगा 'मिनी मानसून'? कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड; जहरीली हवा से शहरों का हाल-बेहाल

यूपी में आज का मौसम (21 अक्टूबर 2025): उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का हल्का फुल्का असर देखने को मिल सकता है। दिन में बादलों का आना जाना लगा रह सकता है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है, जिससे मौसम काफी सुहावना रहेगा। आईएमडी ने पहाड़ों पर बदल रहे मौसम का असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में होने की बात कही है। अगले एक से दो दिन में न्यूनतम तापमान में और कमी आने से ग्रामीण इलाकों में कोहरा और ठंड का स्तर बढ़ेगा।

यूपी में आज का मौसम (21 अक्टूबर 2025): उत्तर प्रदेश में सूरज और बादलों के बीच खेल चल रहा है। कहीं धूप तो कहीं छांव देखी जा रही है। हालांकि, अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क है। फिलहाल कोई मौसमी गतिविधि का अलर्ट नहीं है, लेकिन मौसम शुष्क रहने से दिन में मामूली गर्मी का एहसास होगा। दिवाली के दूसरे दिन से ही न्यूनतम तापमान में गिरावट की सभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 21 से 22 अक्टूबर तक सर्दी और बढ़ेगी। इस दौरान पहाड़ों पर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का आंशिक प्रभाव कुछ जिलों में पड़ सकता है, जिससे बादलों का आना जाना लगा रहेगा और धूप-छांव का मिलाजुला असर दिखाई देगा। अब सुबह कोहरे की हल्की परत के साथ सर्दी अपना असर दिखाएगी। उधर, दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून एक्टिव, जिसे मिनी मानसून (Mini Mansoon) के तौर पर देखा जा रहा है। इसका यूपी में असर होगा या नहीं इसको लेकर को संकेत नहीं है।

Uttar Pradesh Me Mausam Aaj Ka Kaisa Rahega

यूपी में आज का मौसम

यूपी में प्रदूषण कितना है?

दिवाली की शाम जमकर फोड़े गए पटाखों से कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पॉल्यूशन की धुंध वातावरण में तैरती नजर आएगी। हवा की क्वालिटी खराब होने और हवा जहरीली गैसें तैरने से सांस के मरीजों को दिक्कतें बढ़ सकती हैं। संवेदनशील समूहों पर स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव तुरंत महसूस होंगे और उन्हें बाहरी गतिविधियों से बचना चाहिए। बुजुर्गों और बच्चों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है।

End of Feed