Township in UP: योगी सरकार इन शहरों के पास बसाएगी नई टाउनशिप, बनाए जाएंगे 32 औद्योगिक शहर

योगी सरकार पुराने शहरों पर आबादी के बढ़ते बोझ को घटाने के लिए नई टाउनशिप बसाएगी। इसके अलावा पांच एक्सप्रेस-वे के किनारे 32 औद्योगिक शहर भी बसाए जाएंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुराने शहरों पर आबादी के बढ़ते बोझ को कम करने के उद्देश्य से करीब 12 नई टाउनशिप बसाने का प्लान बनाया है। ये टाउनशिप राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर आदि में विकसित होंगी। इसके अतिरिक्त पांच एक्सप्रेसवे के किनारे 32 औद्योगिक शहर भी बसाए जाएंगे।

Townships in UP

प्रतिकात्म फोटो

2030 तक शहरों में होगी 40 फीसदी आबादी

शहरों में आबादी बढ़ने से बुनियादी सुविधाएं गड़बड़ाती हैं, जो सरकार के लिए चुनौती बनता जा रहा है। विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2030 तक देश की तकरीबन 40 फीसदी आबादी शहरों में निवास करेगी। उस वक्त तक करीब 5,000 कस्बे ऐसे होंगे, जिनकी आबादी एक लाख से अधिक होगी। वहीं, 10 हजार से ज्यादा आबादी वाले कस्बों की संख्या 50 हजार से अधिक होने का पूरा अनुमान है।

End of Feed