UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में कोहरा बन रहा मौत का कारण, प्रयागराज से आगरा तक हादसे; 8 की मौत, कई घायल

UP Road Accident: यूपी में घने कोहरे की वजह अलग-अलग जिलों कई सड़क दुर्घटनाएं हो गई। जिसमें 8 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछली रात और बुधवार तड़के घने कोहरे की वजह से अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम आठ व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बरेली से प्राप्त समाचार के अनुसार बरेली के हफीजगंज क्षेत्र में एक ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई और मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि इस दुर्घटना में सुनीता देवी (35) और प्रभा देवी (36) की मौत हो गई, जबकि राजपाल नामक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना बुधवार सुबह घटी। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर का ड्राइवर घने कोहरे की वजह से मोटरसाइकिल देख न सका और अब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

UP Road Accident

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा बन रहा मौत का कारण

एक वयक्ति की मौत 15 अन्य घायल

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव जिले के बांगड़मऊ थानाक्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक कंटेनर ट्रक से तीन बसों और दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि कम से कम 15 लोग घायल हो गए। बांगड़मऊ के थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि घने कोहने की वजह एक कंटेनर ट्रक के पीछे से एक बस भिड़ गई जिसके बाद दो अन्य बसें उस दुर्घटनाग्रस्त बस से टकरा गईं और फिर दो कारें पीछे से आकर इन बसों से टकरा गईं। यह दुर्घटना बुधवार को तड़के घटीं।

End of Feed