अमरोहा में BJP विधायक के मामा को मारी गोली, कौन है कातिल; CCTV खंगाल रही पुलिस

Amroha News: यूपी के अमरोहा जिले में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के मामा सत्य प्रकाश को गोली मार दी गई। जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत होगई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है-

Amroha News: उत्तर प्रदेश में अमरोहा में बीजेपी विधायक के मामा की हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के मामा सत्य प्रकाश (70) की गोली मारकर हत्या कर दी। महेंद्र सिंह अमरोहा की हसनपुर सीट से विधायक हैं। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के घंसूरपुर गांव का है। जहां सत्य प्रकाश घर में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने सीने में गोली मारकर उनकी हत्या दी। हालांकि, उन्हें इलाज के लिए तुरंत मुरादाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

amroha.

गोली लगने से बेजीपी विधायक के मामा की मौत

पुलिस कर रही हत्यारों के तलाश

End of Feed