उत्तर प्रदेश बना औद्योगिक विकास का नया हब, रोजगार के आंकड़ों में बड़ी छलांग; ASI रिपोर्ट में टॉप-5 में शामिल

ASI 2023-24 रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में शीर्ष 5 राज्यों में शामिल हो गया है। इसके हिसाब से फैक्ट्रियों की संख्या, GVA और उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। योगी सरकार की नीतियों और निवेश प्रोत्साहन से राज्य तेजी से औद्योगिक हब बनता जा रहा है।

UP News: वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (Annual Survey of Industries-ASI) 2023-24 के ताजा नतीजों ने साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियां उत्तर प्रदेश को औद्योगिक विकास का नया हब बना रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश रोज़गार और फैक्ट्री इकाइयों दोनों में शीर्ष 5 राज्यों में शामिल है। ASI की यह रिपोर्ट इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश अब 'बीमारू राज्य' की छवि से निकलकर भारत के औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

up in to 5 rank in asi report of development

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा औद्योगिक राज्य बना (फाइल फोटो | PTI)

रोजगार सृजन में उत्तर प्रदेश आगे

ASI रिपोर्ट के मुताबिक इस सेक्टर में 2023-24 में रोजगार में 5.92% की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले दशक (2014-15 से 2023-24) में इस क्षेत्र ने 57 लाख से अधिक नौकरियां दीं। रोजगार के मामले में उत्तर प्रदेश तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के साथ टॉप-5 राज्यों में शामिल हुआ है। पूरे देश में रोजगार के मामले में उत्तर प्रदेश की भागीदारी 8% रही है। उत्तर प्रदेश ने विगत साढ़े 8 वर्षों में जिस तेजी से औद्योगिक विकास को रफ्तार दी है, उसकी वजह से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों रोजगार सृजित हुए हैं। ASI रिपोर्ट में भी यह साफ दिख रहा है।

End of Feed