UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने गिराया तापमान, फिर हो रहा ठंडक का एहसास

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज फिर बदलने लगे हैं। यहां बारिश के बाद से तापमान में कमी दर्ज की गई है। गर्मी की बजाए लोगों को वापस ठंडक का एहसास होने लगा है। आगामी 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान और कम हो सकता है।

UP Weather Today: यूपी में मौसम ने फिर एक बार करवट ली है। यहां अधिकतर इलाकों में बारिश होने के बाद तापमान में कमी आई, जिससे हल्की ठंडक का एहसास होने लगा। बीते दिनों प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा था, दोपहर के समय गर्मी का एहसास हो रहा था। इस गर्मी पर कुछ और दिन रोक लगाने के लिए हुई बारिश से वापस ठंड होने लगी है। हालांकि शुक्रवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव होंगे। आने वाले दिनों में फिर तापमान बढ़ सकता है। यूपी से सर्दियों की विदाई मानों हो ही गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

UP Weather image

यूपी में बदला मौसम का मिजाज

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यूपी में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आएगी और मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है। बता दें कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा।

End of Feed