UP Ka Mausam 30-Oct-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदल रही है। अब दिन में भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिन में बादलों के कारण धूप का असर कम महसूस हो रहा है। सुबह-शाम की ठंड इतनी बढ़ गई है कि जैकेट और शॉल के बिना गुजारा नहीं हो पा रहा। तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। कोहरे की शुरुआत हो गई है। बदलते मौसम के साथ खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, छठ के बाद यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने का पूर्वानुमान लगाया गया था। यहां आईएमडी का पूर्वानुमान सही साबित होता नजर आने लगा है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि यूपी में नवंबर में भीषण ठंड पड़ने वाली है।
उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
यूपी वासियों ने ठंड के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच प्रदेश के मौसम पर चक्रवात मोंथा का असर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के करीब 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश और तेज हवाओं के साथ यहां ठंड का स्तर और बढ़ेगा। आइए अब आपको बताएं किन जिलों में होगी तेज बारिश।
यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र,लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार आज यूपी के चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ यहां तेज हवाएं भी चलेंगी।
इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं
यूपी के कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
आगामी दिनों में मौसम का हाल
मौसम केंद्र, लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार, कुशीनगर, देवरिया, गाजीपुर, बलिया, मऊ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, वाराणसी, मिर्दापुर, चंदौली, सोनभद्र, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
