UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-May-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कहीं बारिश का सिलसिला जारी है, तो कहीं सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। हालांकि इस दौरान कहीं भी लू की स्थिति देखने को नहीं मिली है। लेकिन बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही है। प्रदेश में अभी बारिश का मौसम रहने वाला है। आईएमडी ने यूपी में जून माह की शुरुआत भी बारिश के साथ होने का अनुमान है। प्रदेश में 4 जून तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। आज भी यूपी में आंधी-बारिश के साथ बिजली और ओले गिरने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यूपी में आज आंधी-बारिश के आसार
आज यूपी के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। जिसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में दक्षिणी यूपी में अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ सकता है।
ओले और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरेया, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर और महोबा।
बादल गरजने-बिजली गिरने का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कनौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हायरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और महोबा।
आंधी चलने का येलो अलर्ट
कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, उनाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं।
