UP Weather: मानसून की विदाई ने पकड़ा जोर, अब भी यूपी में बरस रहे बदरा; आज 8 जिलों में येलो अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-September-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक नए वेदर सिस्टम के बनने से अगले कुछ दिन पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। आज भी 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-September-2025: उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। जिसके साथ ही तेज बारिश पर भी ब्रेक लग गया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है और धूप भी तेज निकल रही है। जिससे गर्मी का भी एहसास बढ़ गया है। यूपी में फिलहाल कुछ हिस्सों में ही छिटपुट बारिश दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। यूपी में आज भी 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather Today

यूपी में आज का मौसम

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, संतरविदासनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और बलिया में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट है। साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। यूपी में 1 अक्टूबर तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान तेज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी अगले 5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

End of Feed