UP ka Mausam 25 June 2025: यूपी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में होगी झमाझम मूसलाधार बारिश

UP Weather Today: यूपी में मानसून की एंट्री हो गई है, लेकिन अभी भी प्रदेश के कई जिले हैं, जहां बारिश नहीं हुई है। यहां लोग गर्मी से राहत पाने की राह देख रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून के आने के बाद भी कई जिले ऐसे हैं, जहां सूखा पड़ा हुआ है। इन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट तो जारी किया गया है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। मानसून के आगमन के बाद भी यूपी के कई जिले बारिश के राह ही देख रहे हैं। उमस भरी गर्मी से परेशान इन लोगों का सवाल बस ये है कि उन्हें कब गर्मी से राहत मिलेगी, कब बारिश होगी। बता दें कि पूर्वांचल में बारिश के बाद मौसम विभाग बीते दिन 24 से 48 घंटों के बीच पश्चिमी यूपी में मानसून के पहुंचने की जानकारी दी थी।

UP Weather Today

यूपी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी यूपी में स्थित सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद समेत कई जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन आज पूर्वी यूपी में बारिश की संभावनाएं थोड़ी कम नजर आ रही है। मानसून की अच्छी बारिश की अभी शुरुआत नहीं हुई है। नोएडा-गाजियाबाद में अभी भी लोग उमस वाली गर्मी की मार झेल रहे हैं। आइए अब आपको बताएं किन 13 जिलों में आज बरसेंगे मेघ -

End of Feed