लखनऊ

UP Ka Mausam 23-AUG-2025: यूपी में फिर मानसून हुआ मेहरबान, बिजनौर से कुशीनगर और सोनभद्र तक 45 जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ, बारिश का अलर्ट जारी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-AUG-2025 लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में मानसून एक बार फिर मेहरबान होने लगा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज करीब 45 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और उमस से राहत मिलेगी।

Image

यूपी का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Weather Today: यूपी में मानसून एक बार फिर मेहरबान नजर आ रहा है। बीते दिनों मानसून के कमजोर होने से बारिश में कमी दर्ज की गई थी। लेकिन अब प्रदेश में एक बार फिर मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है। यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। कहीं जोरदार बारिश दर्ज की जाएगी तो वहीं कई स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिलेगी। बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम एक बार फिर सुहावना हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि आज आईएमडी ने यूपी के करीब 45 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर, कौशांबी, चित्रकूट फतेहपुर, बांदा, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, जालौन, गाजीपुर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बरेली, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बलिया, मऊ, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, और अलीगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, पीलीभीत, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, संभह, रामपुर, बदायूं, प्रतापगढ़, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और अमेठी में आंधी-तुफान के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने की आशंका के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

आगामी दिनों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार और सोमवार यानी 24 और 25 अगस्त को भी यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट है। बताया जा रहा है कि पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होगी। 26 अगस्त को पश्चिमी हिस्से के सभी स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन 27 और 28 अगस्त को प्रदेश में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article