UP Ka Mausam 22-Nov-2025: यूपी में उत्तर-पूर्वी हवाओं का सिलसिला जारी, 26 से 28 नवंबर के बीच बदलेगा मौसम, बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने से यूपी के तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है और दिन के समय खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन आगामी दिनों बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ प्रदेश में भीषण सर्दी की शुरुआत होगी।

UP Ka Mausam 22-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। भले ही बीते दिनों में हवाओं का रुख बदलने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है, लेकिन इस मामूली बढ़त से ठंड पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। बस दिन के समय लोगों को धूप से राहत मिली। यहां सुबह, शाम और रात के दौरान कड़ाके की ठंड अभी भी जारी है, जिसमें बिना शॉल, जैकेट और स्वेटर के काम नहीं चल पा रहा है। लोग अब गर्म कपड़ों की लेयर पहनने लगे हैं।

UP Weather image

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

ठंड से बचने के लिए घरों के आगे अलाव जलने शुरू हो गए हैं। रातें इस कदर सर्द हैं कि कंबल से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। घर से बाहर जाना तो दूर की बात है। सुबह के समय कोहरा और धुंध का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस बीच यूपी के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। यूपी में ठंड अभी और बढ़ेगी, ये तो केवल शुरुआत है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में हांड कंपा देने वाली सर्दी की शुरुआत होने वाली है।

End of Feed