UP Weather: यूपी में धनतेरस पर कैसा रहेगा मौसम, क्या शॉपिंग पर पड़ सकता है बारिश का खलल?

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18October-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में पिछले कुछ दिनों से एक जैसा मौसम बना हुआ है। सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है और दिन में तेज धूप निकल रही है। आज भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इस बीच दिल्ली से सटे जिलों में हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखने को मिल रही है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-October-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन दिन में अभी भी तेज धूप निकल रही है। जिससे गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार 21 अक्टूबर को हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव यूपी के मौसम में भी देखने को मिल सकता है। जिससे प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट और हो सकती है। जिससे मौसम में ठंडक भी बढ़ सकती है।

UP Weather

यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज धनतेरस के दिन यूपी के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी हिस्से से लेकर पश्चिमी हिस्से तक किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सभी जगहों पर दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। सुबह-शाम मौसम ठंडा रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर सुबह के समय हल्की धुंध भी छाई रह सकती है। दिवाली तक यूपी में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इस दौरान कहीं भी किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है।

End of Feed