UP Weather 17-November-2025: यूपी में ठंड ने पकड़ा जोर, प्रयागराज से आगरा तक शीतलहर का प्रकोप; जानें आज का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। कुछ जिलों में शीतलहर का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-November-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे लुढ़क चुका है। सुबह और रात के समय में ठंड तेज हो गई है। हालांकि दिन में अभी भी धूप की मौजूदगी बरकरार है। सुबह-सवेरे हल्के से मध्यम कोहरा भी छाने लगा है। प्रदेश में तापमान की गिरावट के साथ ही शीतलहर जैसे हालात भी बनने लगे हैं। मौसम विभाग ने आज प्रयागराज, आगरा समेत 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

UP weather

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रह सकता। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इस अवधि में आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट और प्रयागराज में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में आने वाले दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। अगले 4 से 5 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

End of Feed