UP Weather 16-November-2025: यूपी में शीतलहर का सितम शुरू, आज 29 जिलों में अलर्ट जारी; कानपुर में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर देखने को मिलने लगा है। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को कानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। आज यूपी के 29 जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-November-2025: उत्तर प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। शीतलहर का दौर भी शुरू हो गया है। कई जिलों में रात के तापमान में लगातार गिरावट देखन को मिल रही है। वहीं दिन का पारा सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में कमी आ रही है। शनिवार को प्रदेश के 10 जिलों का रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। जिसके कारण ठंड का एहसास भी ज्यादा हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में आज 29 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट था। लेकिन तापमान में अधिक गिरावट देखने को नहीं मिली। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

UP Weather

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। आज रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव, हरदोई, कानपुर देहात, औरेया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, शाहजहांपुर और बदायूं में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed