UP Ka Mausam 15-Nov-2025: यूपी में सर्द हवाएं, तेजी से लुढ़क रहा पारा, कंपकंपाती ठंड में ठिठुरते नजर आए लोग

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदली हुई है। तापमान गिरने से यहां कंपकंपा देने वाली सर्दियां शुरू हो गई है। सर्द हवाओं से यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।

UP Ka Mausam 15-Nov-2025: यूपी के मौसम में ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह-शाम अच्छी-खासी ठंड हो रही है। सूरज के ढलने के साथ तापमान में कमी आती है और रातें इतनी सर्द हो गई है कि लोग उस दौरान घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हर के आगे आग जलती हुई देखने को मिल रही हैं। ठंड से खुद को बचाने के लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि दिन के समय लोगों को धूप खिली रहने से राहत मिल रही है। ठंड शुरू होने पहले जिस धूप में चिलचिलाहट महसूस हो रही थी अब वही धूप अच्छी लगने लगी है।

UP Weather image

यूपी में सर्द हवाएं, तेजी से लुढ़क रहा पारा

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो गई है। पहाड़ों की ओर से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ने लगी है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सर्दी में लोग कांपते हुए नजर आ रहे हैं। तापमान गिरने के साथ लोगों को कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में धुंध और कोहरे की परत देखने को मिल रही है। यहां हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव को देखते हुए कहा जा सकता है कि यूपी में आगामी दिनों में ठंड के साथ कोहरा और बढ़ेगा, जिसका सीधा असर दृश्यता पर देखने को मिलेगा। फिलहाल यूपी का मौसम शुष्क बना हुआ है और आसमान साफ है।

End of Feed