UP Weather Today: कहीं आंधी तो कहीं हीटवेव का अलर्ट, यूपी को गर्मी से कब मिलेगी राहत; जानें कब होगी मानसून बारिश की शुरुआत

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है तो वहीं अभी भी कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी वासियों को जल्द की गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि यूपी में मानसून की बारिश की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान झमाझम बारिश से यूपी भीगा रहेगा।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदली हुई है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहार का येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कई जिले ऐसे भी हैं, जहां हीटवेव का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश में मौसम की दो अलग चाल देखने को मिल रही है। तेज धूप और भीषण गर्मी से कहीं राहत मिलने की उम्मीद है तो वहीं कई स्थानों पर लोगों को हीटवेव की मार झेलनी पड़ रही है। यहां जला देने वाली धूप, हीटवेव और उमस वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। यूपी के लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। तपती-जलती इस गर्मी में लोगों का बस एक ही सवाल है कि मानसून कब आएगा? कब उन्हें भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिलेगी? कब बारिश से मौसम सुहावना होगा? आइए आपको इन सभी प्रश्नों के उत्तर के साथ बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

UP Weather image 1.

यूपी में बारिश

यूपी के इन जिलों में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, सीतापुर, रामपुर, कांशीराम नगर,फर्रुखाबाद, हरदोई, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और महाराजगंज में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में शुक्रवार से बारिश हो रही है और आज भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

End of Feed