UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-October-2025: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गरज-चमक और तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे तापमान में भी कमी आई और लोगों को गर्मी-उमस से भी राहत मिली। लेकिन आज से प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। यूपी में आज से बारिश का दौर थमने वाला है। प्रदेश में आज कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले 5 दिनों तक यूपी में बारिश होने की संभावना नहीं हैं।
यूपी का मौसम
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। यहां पर बारिश होने का कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में आज भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। 9 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी की तरह पूर्वी हिस्से में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेशभर में मौसम साफ रहने वाला है। 13 अक्तूबर तक यूपी में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
यूपी में तापमान में हुई गिरावट
यूपी में मंगलवार को कई हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान गाजीपुर में 7 मिमी, हरदोई में 17 मिमी, अलीगढ़ में 26.2 मिमी, बुलंदशहर में 6 मिमी, सुल्तानपुर में 2.4 मिमी और झांसी में 6.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के बाद कई जिलों के तापमान में कमी देखने को मिली है। मंगलवार को सबसे कम अधिकतम तापमान बरेली में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मेरठ, नजीबाबाद, हरदोई समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। आईएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
