UP Ka Mausam 04-Nov-2025: यूपी में बदले मौसम का मिजाज: ठंड बढ़ने के साथ छाया कोहरा, जानें लखनऊ, कानपुर और वाराणसी का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने को तैयार है। यहां सुबह-शाम में कंपकंपा देने वाली ठंड होने लगी है। एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के आगामी 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आ सकती है।

UP Ka Mausam 04-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में सुबह और देर रात के समय दौरान कोहरा छाया हुआ है। सुबह-शाम के दौरान अच्छी कंपकंपा देने वाली ठंड होने लगी है। बीते दिनों खिल रही तीखी धूप और गर्मी में भी अब कमी आने लगी हैं। धुंध के कारण धूप का असर कम हो गया, जिसके चलते दोपहर में होने वाली गर्मी भी कम हुई है। इसके साथ ही चल रही हल्की हवाओं से मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। मोंथा तूफान के बाद यूपी का मौसम एक बार फिर सामान्य होने लगा था, लेकिन एक्टिव हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर यूपी में मौसम की चाल बदलेगी। मौसम गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है।

UP Weather Today.

यूपी में मौसम का हाल

यूपी में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम की ठंड का सिलसिला जारी है। सुबह के समय मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, रायबरेली, बलिया, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, चंदौली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, सहित आसपास के कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां सुबह-शाम में कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। लोग जैकेट और स्वेटर में नजर आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों ने कंबल निकाल लिए हैं।

End of Feed