UP Ka Mausam 02-June-2025: यूपी में मौसम ने फिर बदली करवट, सहारनपुर से लेकर झांसी तक झमाझम बरसेंगे मेघ; IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज यानी 2 जून से आगामी 4 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) के चलते यहां जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। लेकिन 5 जून से प्रेदश का मौसम शुष्क हो जाएगा।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-June-2025: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम की चाल बदली हुई है। यहां तेज हवाओं और आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर जारी है। लेकिन अब यूपी का मौसम फिर करवट ले रहा है। बीते दिनों से प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 के नीचे दर्ज किया जा रहा था, लेकिन अब कई जिलों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यहां गर्मी ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद यूपी का मौसम फिर सुहावना हो जाएगा। यहां बारिश का दौर शुरू होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। देश में मानसून की एंट्री हो गई है, जल्द ही यह यूपी से होते हुए पूरे देश को कवर कर लेगा। उसके बाद यहां उमस वाली गर्मी की भी छुट्टी हो जाएगी। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज और आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल -

UP Weather image

यूपी में मौसम ने फिर बदली करवट

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, ज्योतिबाफुले, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, महामायानगर और औरिया शामिल हैं। इन जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। आंधी-तूफान के साथ कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी हो सकती है।

End of Feed