UP Weather Forecast: होली से पहले ही गर्मी ने दिखाए अपने तेवर, कल मौसम में बदलाव के आसार, पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज लखनऊ समेत कई जिलों में आसमान साफ रहेगा। कल पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। यहां लोगों ने अपने गर्म कपड़े भी पैक कर दिए हैं। यूपी में दिन में धूप की तपिश गर्मी का पूरा एहसास दिला रही है। हालांकि शाम में हल्की ठंडक के कारण मौसम सुहावना रहता है। मंगलवार से यूपी के मौसम में कुछ बदलाव होने उम्मीद जताई जा रही है। 19 मार्च को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 20 मार्च को भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

Up Weather Forecast.

आज यूपी का मौसम

इन जिलों में साफ रहेगा आसमान

यूपी में आज के मौसम की बात करें तो आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। आज यहां राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, सीतापुर, हरदोई, कासगंज और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा गोंडा, बदायूं, पीलीभीत, बरेली, मैनपुरी, एटा, रामपुर, लखीमपुर खीरी समते आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 19 मार्च से यूपी के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। 21 से 23 मार्च तक यहां का मौसम शुष्क रह सकता है।

End of Feed