UP Transport Helpline: तीन नंबर की हेल्पलाइन से मिलेगी परिवहन विभाग की सभी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग की सभी सुविधाएं बड़ी ही सरलता से मिलेंगी। इसके लिए पहले से मौजूद टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-151 के साथ Helpline Number 149 भी 24×7 सक्रिय रहेगा। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अनुरोध पर केंद्र ने नए हेल्पलाइन नंबर को स्वीकृति दी है।

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आपको परिवहन विभाग से जुड़ा कोई काम है तो समझिए आपकी समस्याएं चुटकियों में हल होंगी। फिर चाहे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो या गाड़ी की फिटनेस या रोड टैक्स से जुड़ा मामला हो। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने योगी सरकार के मार्गदर्शन में जनहित को ध्यान में रखतने हुए एक छोटा और आसान हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के इस अनुरोध पर दूर सचार मंत्रालय भारत सरकार ने शॉर्ट कोड -149 स्वीकृत कर लागू कर दिया है।

UP Transport Department

UP में जारी हुई नई Transport Helpline

यानी अब आप परिवहन विभाग के दोनों हेल्पलाइन नंबरों से हेल्प ले सकते हैं। इसमें पहले से ही परिवहन विभाग का Toll Free Helpline Number 1800-1800-151 तो मौजूद है ही। इसके साथ ही शॉर्ट नया हेल्पलाइन नंबर 149 भी जुड़ गया है। इन दोनों ही हेल्पलाइन नंबरों पर आपको 24×7 सुविधाएं मिलेंगी। इसका उद्देश्य नागरिकों को एक ही कॉल पर तेजी से विश्वसनीय और पारदर्शी सहायता दिलाना है।

End of Feed