UP में सफर होगा आसान, 18 जिलों के 21 स्टेट हाईवे को किया जाएगा चौड़ा; जानें आपका जिला इनमें है या नहीं?

उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 प्रमुख राजमार्गों को चौड़ा कर चार लेन में विकसित करने की योजना बनाई है। इससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा जिलों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। कुल 142 स्टेट हाईवे में से कई सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी और आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में सड़क परिवहन का बड़ा महत्व है। राज्य में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। राज्य से कई नेशनल हाईवे (NH) गुजरते हैं और यूपी के पास 142 स्टेट हाईवे भी हैं। जब भी आप इन स्टेट हाईवे से गुजरते होंगे तो अक्सर आपको महसूस होता होगा कि काश यह और चौड़े होते। एक्सप्रेसवे जितने चौड़े नहीं तो कम से कम नेशनल हाईवे जितने चौड़े होते तो सफर आसान हो जाता। अगर ऐसा आपने मन में कभी भी आया है तो समझ लीजिए की सरकार ने आपकी सुन ली है। चलिए जानते हैं -

Road construction AI

यूपी में चौड़े होंगे स्टेट हाईवे (फोटो - AI Image)

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सड़क यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य के 21 प्रमुख राजमार्गों को चौड़ा कर 4 लेन में बदला जाएगा। फिलहाल ये सड़कें 7 से 14 मीटर चौड़ी हैं, लेकिन अब इन्हें 14 से 25 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य ट्रैफिक जाम को कम करना, दुर्घटनाओं में कमी लाना और जिलों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है।

End of Feed