जांच में आई तेजी, SIT ने किया अतीक और अशरफ की हत्या की घटना का नाट्य रूपांतरण

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 20, 2023, 05:54 PM IST

इस नाट्य रूपांतरण से इस घटना की जांच में कई सुराग मिलने की संभावना है और उनके आधार पर आरोपियों से पूछताछ की जा सकती है।

Atiq Ahmed Murder Case: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या की जांच शुरू हो गई है। हत्या की घटना का एसआईटी, फारेंसिक टीम और न्यायिक जांच आयोग की टीम ने बृहस्पतिवार को नाट्य रूपांतरण किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसआईटी और टीमें दोपहर करीब डेढ़ बजे घटनास्थल काल्विन हास्पिटल पहुंची जहां पहले से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान, एडीजी भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा और संयुक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि भी मौजूद थे।

Atiq Ahmed

अतीक और अशरफ की हत्या की घटना का नाट्य रूपांतरण

फायरिंग करने का दृश्य दोहराया गया

End of Feed