UP School Closed: यूपी में रेड अलर्ट, लखनऊ समेत इन शहरों के बंद रहेंगे स्कूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 10:28 AM IST

UP School Closed News Today in Hindi 2022: इन दिनों लखनऊ समेत पूरे यूपी व उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी है। आईएमडी के मौसम अपडेट के अनुसार, इस सप्ताह भी स्थिति ऐसी ही रहने की उम्मीद है। लखनऊ में स्कूल सभी कक्षाओं के लिए 7 जनवरी तक बंद हैं।

UP School Closed News Today in Hindi 2022: दिन पर दिन सर्दी और गिरता तापमान रिकॉर्ड तोड़ रही है। इन दिनों लखनऊ समेत पूरे यूपी व उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी है। रिकॉर्ड की बात करें तो हरियाणा में 11 साल, पंजाब में 19 साल और मध्य प्रदेश के भोपाल में 22 साल साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। शीत लहर का असर यूपी सहित पूरे उत्तर भारत में है यही कारण है कि यूपी के 35 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

school closed in lucknow UP and other cities

आईएमडी रिपोर्ट

आईएमडी के मौसम अपडेट के अनुसार, इस सप्ताह भी स्थिति ऐसी ही रहने की उम्मीद है। बल्कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना है। यदि इन क्षेत्रों में मौसम और ठंडा होता है तो इसका असर यूपी व आसपास के राज्यों पर भी पड़ेगा। लगातार गिर रहे तापमान और घने कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के लगभग हर शहर में स्कूल बंद हैं। जिला प्रशासन ने ठंड के मौसम को देखते हुए स्कूल बंद करने की घोषणा की है या कुछ जगहों पर समय में बदलाव किया है।

End of Feed