सिपाही ने की पत्नी के साथ दरिंदगी, प्लास से नाखून उखाड़े, प्राइवेट पार्ट में गर्म सरिया डाला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद एक महिला के साथ उसके पति ने ही दरिंदगी की इंतेहां कर दी। पति ने महिला के पैर के नाखून उखाड़ दिए और महिला के प्राइवेट पार्ट में भी गर्म सरिया डाला। महिला का कहना है कि उसके साथ पिछले 1 महीने से लागातर मारपीट की जा रही है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह इतना चिंताजनक है कि स्वयं प्रधानमंत्री ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से इसका जिक्र किया। बाद कोलकाता में मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या की हो या दूर-दराज के इलाकों में महिलाओं के साथ होने वाली दरिंदगी। हर जगह महिलाओं को के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं। चिंताजनक बात तो ये है कि वे अपने, जिन पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, वही उनके साथ दरिंदगी को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद से सामने आया है।

moradabad rape by husband

मुरादाबाद में महिला से पति ने की दरिंदगी

घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र की है। जिस पति पर अपनी पत्नी की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी ने महिला को ऐसा जख्म दिया कि उसे अथाह पीड़ा सहन करनी पड़ी। बड़ी बात यह है कि आरोपी स्वयं पुलिसकर्मी भी है, जिस पर समाज की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है। लेकिन इस पुलिसकर्मी ने ही अपनी पत्नी के खिलाफ खौफनाक अपराध को अंजाम दिया।

End of Feed