Farrukhabad News: यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया 50 हजार का इनामी बदमाश, मासूम का रेप और हत्या को दिया था अंजाम

Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बीते महीने 8 साल की मासूम के साथ रेप कर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस ने बताया आरोपी पर 50 हजार का इनाम था और उस पर अपहरण और हत्या के कई मामले दर्ज थे।

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस ने 8 साल की बच्ची का रेप और हत्या करने वाले आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम था। आरोपी के खिलाफ कई थानों में हत्या और अपहरण के कई मामले भी दर्ज थे। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर गोलियां चलाई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

रेप और हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मनु पुत्र लटूरी निवासी पखना कोतवाली मोहम्मदाबाद के रूप में हुई है। 8 साल की बच्ची कोतवाली मोहम्मदाबाद में स्थित अपने ननिहाल आई थी। 27 जून को वह गायब हो गई। 28 जून को मैनपुरी के भोगांव में बच्ची का शव मिला। जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। पुलिस की जांच में आरोपी मनु का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

End of Feed